Connect with us

तीज त्यौहार

Vishnu Chalisa/Vishnu Aarti विष्णु चालीसा/आरती Download Lyrics with HD Image PDF

भगवान विष्णु पूरे जगत के पालनहार हैं। पूजा करते समय चालीसा और आरती का पाठ करते हैं। Vishnu Chalisa Vishnu Aarti Download Vishnu Chalisa PDF

Shalini Chaurasia

Published

on

Vishnu Chalisa/Vishnu Aarti विष्णु की चालीसा/आरती Lyrics With Hd Image Pdfdownload Vishnu Chalisa Pdf

Last updated on June 7th, 2022 at 01:07 pm

विष्णु चालीसा और आरती Vishnu Chalisa and Vishnu Aarti Lyrics with HD image PDF

भगवान विष्णु पूरे जगत के पालनहार हैं। बृहस्पतिवार या गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आमतौर पर लोग पूजा करते समय चालीसा और आरती का पाठ करते हैं। इस पोस्ट में आपको सम्पूर्ण विष्णु चालीसा Vishnu Chalisa और Vishnu Aarti विष्णु आरती की Lyrics मिलेंगी। Also you can Download Vishnu Chalisa PDF in Hindi

Vishnu Chalisa/Vishnu Aarti विष्णु की चालीसा/आरती Lyrics With Hd Image Pdfdownload Vishnu Chalisa Pdf
Vishnu Chalisa and Aarti

जिस मनुष्य की कुंडली में गुरु की स्तिथि ठीक नहीं होती, किसी के विवाह में बाधा आती है तो पंडित उन्हें गुरुवार का व्रत करने की सलाह देते हैं। गुरुवार के व्रत में केले के पौधे की पूजा की जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है। पूजा करते समय विष्णु चालीसा Vishnu Chalisa और अंत में विष्णु आरती Vishnu Aarti करने का विधान है। आरती करने से पूजा पूर्ण होती है।

विष्णु चालीसा Vishnu Chalisa

विष्णु चालीसा का पाठ करने से मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं। भगवान विष्णु की कृपा से मनुष्य को धन, बल और विवेक की प्राप्ति होती है। विष्णु जी की आराधना करने से मनुष्य के जीवन सारे कष्ट दूर होते है।

Download Vishnu Chalisa PDF

विष्णु चालीसा दोहा
विष्णु चालीसा

दोहा

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय।
कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय।

चौपाई

नमो विष्णु भगवान खरारी। कष्ट नशावन अखिल बिहारी॥
प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी। त्रिभुवन फैल रही उजियारी॥ 

सुन्दर रूप मनोहर सूरत। सरल स्वभाव मोहनी मूरत॥
तन पर पीतांबर अति सोहत। बैजन्ती माला मन मोहत॥

शंख चक्र कर गदा बिराजे। देखत दैत्य असुर दल भाजे॥
सत्य धर्म मद लोभ न गाजे। काम क्रोध मद लोभ न छाजे॥

संतभक्त सज्जन मनरंजन। दनुज असुर दुष्टन दल गंजन॥
सुख उपजाय कष्ट सब भंजन। दोष मिटाय करत जन सज्जन॥

पाप काट भव सिंधु उतारण। कष्ट नाशकर भक्त उबारण॥
करत अनेक रूप प्रभु धारण। केवल आप भक्ति के कारण॥

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा। तब तुम रूप राम का धारा॥
भार उतार असुर दल मारा। रावण आदिक को संहारा॥

आप वराह रूप बनाया। हरण्याक्ष को मार गिराया॥
धर मत्स्य तन सिंधु बनाया। चौदह रतनन को निकलाया॥

अमिलख असुरन द्वंद मचाया। रूप मोहनी आप दिखाया॥
देवन को अमृत पान कराया। असुरन को छवि से बहलाया॥

कूर्म रूप धर सिंधु मझाया। मंद्राचल गिरि तुरत उठाया॥
शंकर का तुम फन्द छुड़ाया। भस्मासुर को रूप दिखाया॥

वेदन को जब असुर डुबाया। कर प्रबंध उन्हें ढूँढवाया॥
मोहित बनकर खलहि नचाया। उसही कर से भस्म कराया॥

असुर जलंधर अति बलदाई। शंकर से उन कीन्ह लडाई॥
हार पार शिव सकल बनाई। कीन सती से छल खल जाई॥

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी। बतलाई सब विपत कहानी॥
तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी। वृन्दा की सब सुरति भुलानी॥

देखत तीन दनुज शैतानी। वृन्दा आय तुम्हें लपटानी॥
हो स्पर्श धर्म क्षति मानी। हना असुर उर शिव शैतानी॥

तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे। हिरणाकुश आदिक खल मारे॥
गणिका और अजामिल तारे। बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे॥

हरहु सकल संताप हमारे। कृपा करहु हरि सिरजन हारे॥
देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे। दीन बन्धु भक्तन हितकारे॥

चहत आपका सेवक दर्शन। करहु दया अपनी मधुसूदन॥
जानूं नहीं योग्य जप पूजन। होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन॥

शीलदया सन्तोष सुलक्षण। विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण॥
करहुं आपका किस विधि पूजन। कुमति विलोक होत दुख भीषण॥

करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण। कौन भांति मैं करहु समर्पण॥
सुर मुनि करत सदा सेवकाई। हर्षित रहत परम गति पाई॥

दीन दुखिन पर सदा सहाई। निज जन जान लेव अपनाई॥
पाप दोष संताप नशाओ। भव-बंधन से मुक्त कराओ॥

सुख संपत्ति दे सुख उपजाओ।निज चरनन का दास बनाओ॥
निगम सदा ये विनय सुनावै। पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै॥

॥ इति श्री विष्णु चालीसा ॥

Click here to Download Vishnu Chalisa PDF

👇👇👇👇👇

Advertisement

भगवान विष्णु की आरती Vishnu Aarti

पूजा करते समय अंत में आरती करने का विधान है। आरती करने से पूजा पूर्ण होती है।

ओम जय जगदीश हरे विष्णु भगवान के लिए एक हिंदी धार्मिक गीत है जिसे शारदा राम फिल्लौरी ने 1870 में बनाया था।

ऐसी मान्यता है कि पूजा में जो भी त्रुटि होती है, वह आरती करने से पूर्ण हो जाती है, इसलिए आरती की जाती हैं। भगवान विष्णु की पूजा में उनकी आरती का पाठ करने से शुभ फल मिलता हैऔर घर से साड़ी नकारात्मक उर्जा का नाश हो जाता हैं।

Advertisement

विष्णु जी की आरती Vishnu Aarti

Vishnu Aarti Desigyani
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥ 

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥ 

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥ 

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥ 

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
         किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥       
                                                                                                    
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥ 

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥
 
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥ 

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
 कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय 

 जय जगदीश हरे, स्वामी!
Vishnu Chalisa/Aarti विष्णु की चालीसा/आरती Lyrics With Hd Image Pdf Desigyani Download Vishnu Chalisa Pdf
Vishnu Aarti

जैसा की हम जानते हैं की भगवन विष्णु जगत के पालनहार है। उनकी पूजा अर्चना करने से घर में सुख समृधि , ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती हैं। नकारात्मक उर्जा का नाश होता हैं और मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता आती हैं। गुरुवार के दिन आप भी अपने घर में विष्णु चालीसा और विष्णु आरती कर अपने जीवन को खुशाल बनाएं और एक अच्छा जीवनव्यतीत करें। Vishnu Chalisa/Vishnu Aarti विष्णु चालीसा/आरती Download Lyrics with HD Image PDF

जय श्री राम 🙏

About Author

Continue Reading
Advertisement

ताज़ा खबरें

Quotes

100+ Cheesy Pick Up Lines For Girlfriend, Boyfriend, Love And Crush, That Can Be Used On Tinder 100+ Cheesy Pick Up Lines For Girlfriend, Boyfriend, Love And Crush, That Can Be Used On Tinder
Love Quotes1 year ago

100+ Cheesy Pick Up Lines for GirlFriend, BoyFriend, Love and Crush, That can be used on Tinder

100+ Cheesy Pick Up Lines for GirlFriend, BoyFriend, Love and Crush pickup lines in hindi, funny  pickup lines, pickup lines...

Forgive-Me-Quote-Desigyani-1-6 Forgive-Me-Quote-Desigyani-1-6
Quotes1 year ago

Please Forgive me Status, Sorry Babu Messages and Quotes for Him and her in English & Hindi

Friends, If you are short of the words of Forgive me Quotes, Forgive me status, Forgiveness quotes, Forgiveness quotes in...

Happy Marriage Anniversary Wishes In English And Hindi Happy Marriage Anniversary Wishes In English And Hindi
Quotes1 year ago

100+ Beautiful Happy Marriage Anniversary Wishes and Quotes in Hindi and English

marriage anniversary wishes to friend, marriage anniversary messages, marriage anniversary status, happy marriage anniversary, happy marriage anniversary in hindi, happy...

Desigyani Control Mind Aditi Meditation How To Control Desigyani Control Mind Aditi Meditation How To Control
Motivational Stories1 year ago

How to Control your Mind in Hindi Life changing Read for You !

How to Control your Mind in Hindi Life changing Know your Mind  (अपने मस्तिष्क को जाने ) Be optimistic about...

Inspirational Good Night Quotes For Him/ Her, Friends, Love, Funny Good Night Status, Best Good Night Messages Desigyani Inspirational Good Night Quotes For Him/ Her, Friends, Love, Funny Good Night Status, Best Good Night Messages Desigyani
Quotes1 year ago

Inspirational Good Night Quotes for Him/ Her, Friends, Love, Funny good night Status, Best Good night Messages

Good night quotes are the best way to tell them how much you care about them. If you are looking...

Friendship Status For Friends Desigyani Friendship Status For Friends Desigyani
Friendship Quotes1 year ago

Beautiful Dosti Status Dosti Quotes in Hindi and Best Friendship Quotes

Beautiful Dosti Status in Hindi 2022 Best Friendship Quotes in Hindi Dosti Quotes in Hindi Desigyani हमारे जीवन में बहुत...

Acharya Chanakya Quotes In Hindi Acharya Chanakya Quotes In Hindi
Quotes1 year ago

150+Chanakya Quotes in Hindi | चाणक्य नीति सूत्र | Chanakya Niti Google drive PDF Ebook free Download Link

150+ चाणक्य Quotes | चाणक्य नीति Chanakya Niti सूत्र | 150+ Best Quotes of Chanakya in Hindi Desigyani आचार्य चाणक्य...

Maharanapratap-Desigyani-Quotes Maharanapratap-Desigyani-Quotes
Festival Wish Quotes1 year ago

महाराणा प्रताप का जीवन परिचय उनकी जयंती पर शुभकामना सन्देश

Who was Maharana Pratap? महाराणा प्रताप का जीवन परिचय उनकी जयंती पर शुभकामना सन्देश जयंती इस वर्ष 2 जून 2022...

The Best Mahatma Buddha Quotes बुद्ध पूर्णिमा मनाये जाने का कारण, महत्व और महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार The Best Mahatma Buddha Quotes बुद्ध पूर्णिमा मनाये जाने का कारण, महत्व और महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार
Quotes1 year ago

The Best महात्मा बुद्ध Quotes बुद्ध पूर्णिमा मनाये जाने का कारण, महत्व और महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार

The Best महात्मा बुद्ध Quotes बुद्ध पूर्णिमा मनाये जाने का कारण, महत्व और महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार महात्मा बुद्ध...

Br Ambedkar Quotes Desigyani 5 | Best Br Ambedkar Quotes In Hindi And Images बाबा साहेब और इस्लाम पर उनके विचार Br Ambedkar Quotes Desigyani 5 | Best Br Ambedkar Quotes In Hindi And Images बाबा साहेब और इस्लाम पर उनके विचार
Quotes1 year ago

Best BR Ambedkar Quotes in Hindi and Images बाबा साहेब और इस्लाम पर उनके विचार

Best BR Ambedkar Quotes in Hindi and Images बाबा साहेब और इस्लाम पर उनके विचार हम आपके लिए इस पोस्ट...

Advertisement