Bollywood
जेलर VS गदर 2- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- किसने मारी बाज़ी ?
जेलर VS गदर 2- यहाँ आप देख सकते हैं की जहाँ गदर 2 का ROI 536/80 = i.e. लगभग 650%+ हैं वही जेलर का ROI 566/200 = i.e. लगभग 250%+ हैं
Last updated on August 26th, 2023 at 05:48 am
- जेलर VS गदर 2- कौन जीता ? जानने के लिए पढे
- सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
- रजनीकांत की जेलर को विदेशी बाजार में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म माना जा रहा है।
- गदर 2 का जो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 536 करोड़ रूपये का हो चुका है
सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया फिल्म ‘जेलर’ एक और ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसकी शानदार कमाई ने फिल्म को 600 करोड़ रुपये की तरफ अग्रसर कर दिया है। Trade Analysts के अनुसार, जहां दूसरे सप्ताह के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कमी देखी गई लेकिन वह फिर भी यह शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
जेलर VS गदर 2- एक विश्लेषण
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, दुनियाभर में जेलर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 566 करोड़ रुपये है. फिल्म ने वैश्विक स्तर पर पहले सप्ताह में 450.80 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में 6 दिन में जेलर ने 115 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।
इस बीच, सैनिल्क के अनुसार, रजनीकांत की जेलर ने भारत में लगभग 292 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने 12 दिनों में 287.30 करोड़ रुपये और 13वें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
जेलर VS गदर 2
Question | Jailer Stats | `Gadar 2 Stats |
---|---|---|
Director | Nelson Dilipkumar | अनिल शर्मा |
Release Date | 10 August 2023 | 11 अगस्त 2023 |
Certificate | U/A | U/A |
Genre | Action, Dark Comedy | Action, Adventure, Drama |
Screen Counts | 3500+ (India), 3K (Overseas) | 3600+ (India), 2K (Overseas) |
Budget | Rs 200 Cr+ | Rs 80 Cr+ |
Collection (Up to 22nd August) | ₹ 566.13 cr | ₹ 536 cr |
Language | Tamil, Telugu, Hindi, Malayalam, Kannada | हिन्दी |
जेलर की संछिप्त कहानी
फिल्म की कहानी मुथुवेल पांडियन उर्फ मुथु एक सेवानिवृत्त जेलर हैं। जो अपने परिवार के साथ सादा जीवन जीते हैं। इस फिल्म में रजनीकांत ने मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई थी। उनका बेटा अर्जुन (वसंत रवि) एक ईमानदार पुलिस अधिकारी है। अर्जुन का वर्मा (विंकायन) से युद्ध होता है, जो देवताओं की प्राचीन वस्तुओं और मूर्तियों की तस्करी करता है। अचानक एक दिन अर्जुन लापता हो जाता है। मुथु को पता चला कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। मुथु योजनाबद्ध तरीके से अपने बेटे के हत्यारों की हत्या करता है। तब पता चला कि उनके बेटे की हत्या नहीं हुई है, बल्कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: क्या रणवीर दीपिका के बीच आ गई हैं दूरियां? क्या 1 और बॉलीवुड तलाक होने जा रहा हैं ?
फिल्म में मोहनलाल, शिवराज कुमार और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण कैमियो में हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में प्रियंका मोहन, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन भी हैं।
Pitru Paksha :इस वर्ष पितृ पक्ष की तिथियाँ, मंत्र और जल देने का तरीका ?
जानिये भाई दूज कब है? शुभ मुहूर्त, महत्त्व और पौराणिक कथा
The Vaccine War Movie Review- Release Date 28th September
जेलर को विदेशी बाजार में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म माना जा रहा है।
जेलर VS गदर 2- आकड़े
इसके विपरीत, बॉक्स ऑफिस पर जेलर की मुख्य प्रतियोगी सनी देओल की गदर 2 ने मंगलवार को 11.50 करोड़ रुपये का उल्लेखनीय आंकड़ा हासिल किया, फिल्म ने मंगलवार को 400 करोड़ के क्लब में एंट्री की।
जेलर VS गदर 2- Box Office Collection
Benchmarks | Gadar 2 | Jailer |
---|---|---|
Release Date | 11 अगस्त 2023 | 10 August 2023 |
Week 1 Collection | ₹ 284.63 Cr | ₹ 450.80 Cr |
Week 2 Day 1 | ₹ 20.50 Cr | ₹ 19.37 cr |
Week 2 Day 2 | ₹ 31.07 Cr | ₹ 17.22 cr |
Week 2 Day 3 | ₹ 38.90 Cr | ₹ 26.86 cr |
Week 2 Day 4 | ₹ 13.50 Cr | ₹ 29.71 cr |
Week 2 Day 5 | ₹ 11.50 Cr | ₹ 12.54 cr |
Week 2 Day 6 | ₹ 10 Cr* Estimated | ₹ 9.63 Cr* Estimated |
इसी के साथ गदर 2 का जो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 536 करोड़ रूपये का हो चुका है , जी हाँ गदर 2 दुनिया भर में 536 करोड़ की शानदार कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है !
क्या लग रहा है आपको अपनी राय जरुर कमेंट करें।