दीपावली या दिवाली क्या हैं ? शुभ मुहूर्त , लक्ष्मी गणेश पूजन विधि और बधाई सन्देश हिंदी में !

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में अमावस्या तिथि को दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। दीपों का ये त्यौहार अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है।

दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

इस दिन लोग दीपक जलाकर खुशियां मनाते हैं। दीपावली मिलन का पर्व है इस दिन सभी लोग एक दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटते हैं।

 दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी, गणेश जी और भगवन कुबेर की पूजा की जाती हैं।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं और उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

लाखों दीपक आपके जीवन को अनंत खुशी, समृद्धि, स्वास्थ्य और धन से हमेशा के लिए रोशन करें!! आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

रोशनी से हो रोशन हर लम्हा आपका, खुशियों की बोलचाल हो आपके आँगन में!!  यह दिवाली आपके लिए मंगलमय हो

इस दिवाली में यही कामना है कि सफलता आपके कदम चूमे और खुशी आपके आसपास हो। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे!!