जाने 2022 में धनतेरस कब हैं, धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं ?

हिन्दू धर्म में दीपावली को बहुत धूम धाम से मनाया जाता हैं। दीपावली का उत्सव पांच दिनों हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। जिसकी शुरुआत धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज के दिन दीपावली पर्व का समापन होता हैं। जाने 2022 में धनतेरस कब हैं, धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं ?

प्रत्येक वर्ष कार्तिस मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस, चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी (चौदस) जिसे हम छोटी दीपावली भी कहते हैं और अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है।शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है।

जैसा की हम जानते हैं कि, दीपावली दीपों का पर्व हैं जिसकी शुरुवात धनतेरस के साथ ही हो जाती है। इस वर्ष धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा,  इस पर्व में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने का विधान है। धनतेरस के दिन से लोग अपने घरो को दिए की रौशनी से रोशन कर देते हैं

जाने 2022 में धनतेरस कब हैं, धनतेरस के दिन किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए और किसकी नहीं धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं 
जाने 2022 में धनतेरस कब हैं, धनतेरस के दिन किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए और किसकी नहीं

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा का विधान हैं। शास्त्रों के अनुसार, समुद्र-मंन्थन के समय कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। विष्णु जी ने धन्वंतरि के अवतार में जन्म लिया था। मान्यताओं के मुताबिक, भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य हैं, आरोग्य सुख यानी स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धन्वंतरि भगवान  के साथ धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर जी की भी पूजा अर्चना का विधान है। 

इसे भी पढ़े- 25 अक्टूबर को लग रहा हैं सूर्य ग्रहण, जाने सूतक कब तक रहेगा !

भगवान धन्वंतरि जब प्रकट हुए तो वो अपने हाथ में अमृत कलश लिए हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। बर्तन के अलावा कोई अन्य धातु जैसे सोना, चाँदी आदि भी खरीदना शुभ माना जाता हैं। मान्यता हैं की इस दिन की खरीदारी से माँ लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और माँ सुख समृधि का आशीर्वाद देती हैं। जाने 2022 में धनतेरस कब हैं, धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं ?

धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ होता है  (धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं )

सोना-चाँदी

धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने की परंपरा है क्योंकि सोना भगवान धन्वंतरी और कुबेर की धातु है। इसे खरीदने और घर में रखने से आरोग्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।

चांदी चंद्रमा की धातु है। जो शीतलता प्रदान करती है। जिससे मन में संतोष रुपी धन का वास होता है। धनतेरस के दिन चांदी खरीदने से घर में यश, कीर्ति, ऐश्वर्य और संपदा में वृद्धि होती है। 

झाड़ू

पुराणों के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। मान्यता हैं कि , झाड़ू से घर में दरिद्रता नहीं आती है। इससे  मनुष्य की दरिद्रता दूर होती है। घर में झाड़ू से झाड़ लगाने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। 

बर्तन

धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन समुन्द्र मंथन से भगवान धन्वंतरि उत्पन्न हुए थे। भगवान धन्वंतरि के ठीक दो दिन बाद महालक्ष्मी सागर मंथन से प्रकट हुई थीं। जब भगवान धन्वंतरि आए थे तो उनके एक हाथ में कलश था, इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही

गोमती चक्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गोमती चक्र मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसलिए इसे धनतेरस के दिन जरूर खरीदें। इसके साथ ही दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय इन्हें भी रखें। भैया दूज के बाद इस गोमती चक्र को उठाकर पैसों वाली जगह पर रख दें।

साबुत धनिया

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है, कि धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित कर इसे अपनी तिजोरी में रख दें। धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं 

जाने 2022 में धनतेरस कब हैं, धनतेरस के दिन किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए और किसकी नहीं धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं 
धनतेरस के दिन क्या खरीदने से बचें

धनतेरस के दिन क्या खरीदने से बचें (धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं ?)

जिस प्रकार मान्यता हैं की धनतेरस के दिन कुछ चीजे खरीदने से घर में सुख समृधि आती हैं उसी प्रकार कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो धनतेरस के दिन भूल से भी नहीं खरीदनी चाहिए । धनतेरस के दिन इन्हें खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन सी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। जाने 2022 में धनतेरस कब हैं, धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं ?

लोहे की चीज 

धनतेरस के दिन लोहे की चीज नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है। इसलिए लोहे से बनी चीजें धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस पर लोहा खरीदने से धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।

इसे भी पढ़े – Vishnu Chalisa/Vishnu Aarti विष्णु चालीसा/आरती Download Lyrics with HD Image PDF

एल्यूमिनियम का सामान  (धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं )

धनतेरस पर कई लोग एल्यूमिनियम के बर्तन या सामान खरीद लेते हैं। एल्यूमिनियम पर भी राहु का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है। इसे दुर्भाग्य का भी सूचक माना गया है।

जाने 2022 में धनतेरस कब हैं, धनतेरस के दिन किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए और किसकी नहीं
लोहे से बनी वस्तु नहीं ख़रीदे धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं ?

नुकीली या धारदार चीज 

धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं जैसे कि चाकू, कैंची, पिन, सूई या कोई धारदार सामान खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदने से कंगाली आती है।

प्लास्टिक का सामान  

धनतेरस के दिन प्लास्टिक की बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। प्लास्टिक के सामान से घर में बरकत नहीं आती है।

कांच के बर्तन 

कांच का संबंध राहु से होता है, इसलिए धनतेरस के दिन कांच खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस के दिन कांच खरीदने से घर में बरकत की जगह मुश्किलें आती हैं।

जाने 2022 में धनतेरस कब हैं, धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं ?

FAQ धनतेरस के बारे में

धनतेरस कब मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है।

2022 में धनतेरस कब हैं ?

इस वर्ष धनतेरस 22 अक्तूबर 2022 को मनाया जाएगा।

धनतेरस में किसकी पूजा होती है?

धनतेरस में भगवान धन्वंतरी की पूजा होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरी के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देव की भी पूजा का विधान हैं।

भगवान धन्वंतरी कौन हैं?

भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए। विष्णु जी ने धन्वंतरि के अवतार में जन्म लिया था। मान्यताओं के मुताबिक, भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य हैं।

धनतेरस के दिन बर्तन क्यों खरीदे जाते हैं?

भगवान धन्वंतरि जन्म के समय अमृत कलश लिए हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है।

दोस्तों आशा करती हूँ , की उपरोक्त दी हुयी जानकारी आप सभी को पसंद आई होंगी। कृपया इस पोस्ट को अपने परिवारजनों और मित्रजनों को साझा करें।

Leave a Comment